रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रभारी सुश्री विजया राहटकर ने मंगलवार को महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय व चम्पादेवी पावले ने उपस्थित रहकर सुश्री राहटकर को बधाई दी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ,संजय श्रीवास्तव ने कहा की विजया राहटकर छत्तीसगढ़ की सदस्यता अभियान की प्रभारी है इसके चलते उनका कई बार छत्तीसगढ़ प्रवास भी हुआ है। हम सबके लिए यह हर्ष का विषय है कि उन्हें एक नई जिम्मेदारी मिली है और हमने सभी छत्तीसगढ़ वासियों की तरफ से उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
