दिनांक- 21/10/2024
पामगढ़/जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
भारतीय जनता पार्टी (राष्ट्रीय) द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान (पर्व) के तहत पूरे देश भर में लोगों को सदस्यता दिलाने का काम कार्यकताओं द्वारा तेजी से किया जा रहा है, इसी तरह जो कार्यकर्ता 50 से अधिक लोगों को भाजपा सदस्य बनाने में सफल हुए हैं उन्हें पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता होने का दर्जा दिया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिन सोमवार को पामगढ़ मंडल में निवासरत भाजपा जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल को जिला कार्यालय जांजगीर में किसान मोर्चा अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत साहू, जिला मंत्री गुरूदयाल पाटले, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा एवं सदस्यता अभियान पामगढ़ मंडल के प्रभारी प्रदीप शराफ के द्वारा “सक्रिय कार्यकर्ता” बनने का प्रशस्ती प्रमाण पत्र भेंट करते हुए उन्हें बधाई ज्ञापित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के द्वारा अपने रेफरल कोड से आनलाइन माध्यम से हजार की संख्या से भी अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का काम किया जा चुका है और यह निरंतर जारी है,
जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष के पश्चात धनंजय सिंह ठाकुर, यशवंत साहू एवं जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले एवं ब्यास वर्मा को सदस्यता अभियान प्रभारी प्रदीप शराफ द्वारा सक्रिय सदस्य बनने पर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया, इसके साथ ही सभी ने “सक्रिय सदस्य” बनने पर पार्टी फंड में नरेंद्र मोदी एप के द्वारा सदस्यता शुल्क के रूप में सहयोग राशि 100 रूपए (माइक्रो डोनेशन) व 400 रूपए कमल दीप (पुस्तिका) हेतु आनलाइन ट्रांसफर भी किए।
साथ ही इस मौके पर मंडल के महामंत्री एवं सदस्यता अभियान संयोजक शरद चन्द्र शर्मा, सहसंयोजक गौरव तिवारी भी मौजूद रहे।
पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को तय लक्ष्य को पूरा करने हेतु मोबाइल सुचना व बैठक के माध्यम से लगातार दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी तरह जिले के अकलतरा, जांजगीर व पामगढ़ विधानसभा के सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर गांव-गांव बूथों में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने का लगातार काम कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.06.11जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा : अंकित गौरहा
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
रायपुर2026.06.10भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना
बिलासपुर2026.06.10जनता के हितों पर सुशासन सरकार सजग,सस्ती लोकप्रियता पाने कोंग्रेसी कर रहे हंगामा:प्रणव शर्मा
