पामगढ़ /जांजगीर
08/08/2022
जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारगांव में नहर नहर फूटने से पानी करीब 50 एकड़ खेतो पानी घुस गया। किसानों के लिए परेशानी पानी की निकासी नई हुआ तो पूरा फसल बर्बाद हो सकता है।
अकलतरा माइनर से होकर पामगढ़ और शिवरीनारायण तक के किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए इस नहर का उपयोग किया जाता है।इस नहर से किसानों को खेती में काफी मदद मिलती है. लेकिन इस नहर में रविवार को जल स्तर बहुत बढ़ गया .पानी नहर के टॉप से भी ऊपर बहने लगा.ग्रामीणों ने जब नहर को देखा तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम करने को कहा. लेकिन किसी भी अधिकारी ने किसानों की बात पर ध्यान नहीं दिया.
किसानों ने खतरे को भांपते हुए अधिकारियों को बताया गया पर किसी ने भी उनकी बात नहीं मानी.लिहाजा अधिक दबाव के कारण कमजोर जगह से नहर फूट गई. जिसके कारण आधी रात को खेतों में नहर का पानी घुसा.सुबह होते तक पूरा गांव पानी में डूब चुका था. किसानों ने आधी रात को फसल बचाने के लिए काफी मेहनत की.लेकिन जल निकासी नहीं होने से पानी अब चिंता का सबब बन गया है. इस पानी की वजह से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है. सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर के पानी को अकलतरा से नियंत्रित नही किए गया तो नुकसान होने का डर सता रहा।
बारगॉव सरपंच ने कहा अधिकारियों अवगत कराने के बाद भी ध्यान नई दिया गया।जिसके कारणं गांव वालो को ये नुकसान झेलना पड़ रहा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
