भोपाल/रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता काशी बाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। मां के निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। वे शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचने वाले थे।
सुबह 11 से 12 बजे तक भोपाल में होंगे अंतिम दर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने का था कार्यक्रम
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। वे शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने वाले थे। उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां भी थीं, लेकिन मां के निधन से परिवार में शोक की स्थिति को देखते हुए दौरा स्थगित कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.301 November Financial Changes: LPG से पेंशन और ITR तक, नवंबर में बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर
Uncategorized2026.10.30Uttarakhand Helicopter Missing: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास लापता, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
छत्तीसगढ़2026.10.30Shivraj Singh Chauhan mother passes away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द
छत्तीसगढ़2026.10.30छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
