बिलासपुर 11 मई 2022
खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 के लिए कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि कल्चर एवं कृषि यंत्रों के गुण नियंत्रण से संबंधित भण्डारण, वितरण एवं नमूना लेने, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने, रेक पाईंट से मार्कफेड के भंडारण केंद्रों तक मूवमेंट पर कड़ी निगरानी एवं सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों के पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित कराने एवं समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह देने हेतु जिला स्तरीय दल एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07752-470814 है। बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं अन्य आदान सामग्री की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।
सहायक संचालक कृषि श्री शशांक शिन्दे बिल्हा एवं मस्तूरी विकासखण्ड के बीज, उर्वरक एवं कीट नियंत्रण के नोडल अधिकारी होंगे। सहायक संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव कोटा एवं तखतपुर विकासखण्ड के लिए बीज, उर्वरक एवं कीट नियंत्रण के नोडल अधिकारी होंगे। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.उपाध्याय बीज, कल्चर के सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर.आर.जायसवाल उर्वरक, कीटनियंत्रण के सहायक नोडल अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय धीरज कल्चर के सहायक अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री खेमराज शर्मा बीज के सहायक अधिकारी एवं वाहन चालक श्री भरत गुप्ता, भृत्य श्री प्रकाश सहायक होंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
