उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। इन्हें 14 हजार लोगों ने जलाया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए थे। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।
महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन नगरी फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हुआ। सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई। राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। उज्जैन में आतिशबाजी भी की गई। सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार भी किया।
इससे पहले सुबह 3 बजे से ही महाकाल मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भस्म आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पट खुलते ही चार धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस के मेटल डिटेक्टर और कुछ बैरिकेड्स गिर गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए, तब यह स्थिति बनी थी। यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही, पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली। महाकाल मंदिर में रात 8 बजे तक 4.6 लाख लोगों ने दर्शन किए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
