बिलासपुर 08/01/2022
भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर की बहनों ने मंदिरों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कोटि-कोटि जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं। पूरे देश में रोष है, लोग अचंभित हैं और चिंतित भी हैं कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। उनकी सुरक्षा को पंजाब सरकार द्वारा जानबूझकर खतरे में डाला गया। राजनीतिक विद्वेष इतना की कांग्रेस प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल जाए। प्रधानमंत्री जी को फ्लाईओवर पर जिन परिस्थितियों में रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं, पूरा देश चिंतित है। श्रीमती चौकसे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनों एवं नागरिकों ने बिलासपुर जिले के मंडलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.05.15सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर2026.05.15भू-जल संरक्षण को बनाना होगा जनआंदोलन : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
