अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते आज 50 से ज्यादा स्टाफ कोरोना संक्रमित..

बिलासपुर 08/01/2022

अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन के लापरवाही के चलते शनिवार को कोरोना बम फुट गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ सीनियर डाक्टर भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। शनिवार की दोपहर तक 50 से ज्यादा स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं जो लगातार तमाम अपोलो स्टाक का कोरोना जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक और भी संक्रमित मिलने की आशंका बनी हुई है।

पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में लगातार औसतन 4 से पांच मरीज मिल रहे थे, वही इस संख्या को देखते हुए संपर्क में आने वाले स्टाफ की कोरोना जांच किया जा रहा था, लेकिन बीते दो दिनों से कोरोना लक्षण वालों की संख्या बढ़ गई।

सीनियर से लेकर जूनियर डाक्टर तक कोरोना से संक्रमित होने की आशंका जताने लगे। साथ ही अन्य लोगों में भी परेशानी होने लगी। ऐसे में शनिवार को लक्षण बताने वालों को कोरोना जांच शुरू किया गया। जहां एक के बाद एक स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि होने लगी और दोपहर तक 50 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ गया।

अचानक फूटे कोरोना बम से अपोलो अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया है। संक्रमित में सीनियर डाक्टर, जूनियर डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ के साथ सुरक्षा कर्मी शामिल है।

कहिना कही इस लापरवाही के चलते आशंका जताई जा रही वहा के वार्डो में हाल में जहा स्टाप के लोगो जा जाना हुआ वहाँ भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed