बनारस 13/12/021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का लोकार्पण किया। इससे पहले पीएम मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई. गंगा की लहरों के बीच पीएम मोदी लंबे समय तक रहे. उन्होंने स्नान करने के बाद पूजन और ध्यान किया. पीएम मोदी ने मां गंगा की गोद में उतरकर पूजा भी की. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. पूरा घाट एसपीजी के हवाले है.
ललिता घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि अब काशी की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है. आज काशी बम बम बोल रहा है. लोगों ने कहा कि काशी की स्वच्छता में बड़ा बदलाव आया है. लोगों का कहना है कि वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने और पीएम मोदी की झलक पाने के लिए यहां आए हैं.
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता का दर्शन करने के लिए रोमानिया और रूस से दर्शक भक्त पहुंचे हैं. रोमानिया की रहने वाली कैमेलिया अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंची हैं. उनका कहना है कि उन्हें वाराणसी से प्रेम हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश के लिए उत्सुक है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी









