रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है इसके लिए पुनः केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
