रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना के तहत नवंबर महीने की 33वीं किस्त की राशि 3 नवंबर को जारी की जाएगी। राज्योत्सव समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं को कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा।
अमित शाह राज्योत्सव के मंच से करेंगे राशि का अंतरण
राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सरकार की ओर से जारी की जाने वाली राशि सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगी। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों में मदद मिलेगी।
67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस किस्त के तहत ई-केवाईसी पूरी करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा नियद नेल्ला नार योजना के कैंप क्षेत्रों में रहने वाली 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इस तरह कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ मिलेगा।
32 किस्तों में अब तक मिले 20 हजार करोड़ से ज्यादा
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। इसके बाद से लगातार हितग्राही महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के जरिए महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
33वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी। सरकार का कहना है कि इस सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे पा रही हैं।
पोर्टल और मोबाइल ऐप से देख सकेंगी भुगतान की स्थिति
महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं अपनी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा प्ले स्टोर पर मौजूद योजना के मोबाइल ऐप के जरिए भी भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.02Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा उपहार : महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगी जारी; अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
छत्तीसगढ़2026.11.02CG Weather Update: अर्नब के बाद मुरासु तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में यलो अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़2026.11.02Jogi Congress: जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने छोड़ी पार्टी
छत्तीसगढ़2026.11.02महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, CBI पूछताछ के लिए रायपुर लाएगी
