रायपुर 11 दिसम्बर 2021
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री बी. सी.साहू ने रन फ़ॉर छत्तीसगढ़ प्राइड के आयोजन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
‘रन फ़ॉर छत्तीसगढ़ प्राइड’ का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 6.30 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। यह दौड़ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी ।प्रथम वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे।इनके लिए कलेक्टर चौक,राजभवन चौक के आगे सी जी आर आर डी ए,इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।इसी तरह दूसरे वर्ग में 14 वर्ष से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे।इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जय स्तंभ चौक,कोतवाली चौक,पी डब्लू डी चौक(मजार चौक),इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।इस तरह इन दोनो वर्गो के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी।
रन फ़ॉर छत्तीसगढ़ प्राइड मैराथन में हिस्सा लेने के लिए www.cgmodel.in की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।इसके लिए पंजीयन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2021है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
