पामगढ़(गौरव तिवारी) खेतों में खाद डालने के लिए किसानों को इस बार लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, रसायनिक खाद की कमी के चलते किसान अपनी खेती में पिछे हो रहे हैं।
यही कारण है कि जैसे ही खाद वितरण कि जानकारी किसानों को मिलती है सेवा सहकारी समितियों के गोदामों में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
बुधवार को ग्राम कोसला के सेवा सहकारी समिति सोसायटी के बाहर खाद लेने आए किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां भंवतरा, दुड़गा, पनगांव और पेंड्री के किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था।
सरकार द्वारा सही समय पर किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है, लिहाजा या तो किसान व्यापारीयों से महंगें दामों पर खाद खरीदने को मजबुर हैं या फिर सोसायटी में खाद के आने तक का लंबा इंतजार कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें खेती के अन्य कामों में भी देरी हो रही है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
