रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम को लेकर समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत वह मंत्री टंक राम वर्मा के निवास पर पहुंचने के साथ ही तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्रालय और मुख्यमंत्री निवास में भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे मंत्री टंक राम वर्मा के निवास पहुंचेंगे। यहां से उनका अगला कार्यक्रम तीज मिलन समारोह का है। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला शाम 3:40 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेगा। यहां 3:40 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रखा गया है। मंत्रालय से निकलने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे से 7 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुर2026.11.06जनसमस्याओं पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, जोन 8 अध्यक्ष ने दफ्तर के गेट पर जड़ा ताला; धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
छत्तीसगढ़2026.11.06इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़2026.11.06दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत
छत्तीसगढ़2026.11.06दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी
