कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। महिला रक्षाबंधन के मौके पर जब मायके नहीं पहुंची, तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जाने पूरा मामला
यह पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत बरपाली गांव का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। वही उरांव नशे का आदी था। 27 अगस्त को उसने संतोषी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को बाड़ी के सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और उसके भाईयों को गुमराह करते रहा।
रक्षाबंधन पर जब संतोषी घर नहीं पहुंची, तो उसके भाईयों ने खोजबीन शुरु की। इस दौरान उन्होंने घर के बाड़ी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा और बदबू आने पर उसकी तलाशी ली, तो संतोषी का शव उसके अंदर मिला।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। फिलहाल संतोषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और 5 सितंबर से फरार आरोपी मनोज उरांव की तलाश शुरु कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुर2026.11.06जनसमस्याओं पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, जोन 8 अध्यक्ष ने दफ्तर के गेट पर जड़ा ताला; धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
छत्तीसगढ़2026.11.06इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़2026.11.06दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत
छत्तीसगढ़2026.11.06दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी
