17 नग हीरे बेचने ग्राहक तलाश रहे संदिग्ध आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरदबोचा..

बिलासपुर05/07/021 मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार हीरे के आरोपियों से 80 सेंट के 17 नगर हीरे बरामद कर जब्त किया गया है. हीरे के संबंध में आरोपियों दस्तावेज पेश नहीं कर पाए और पुलिस को गोलमाल जवाब देते रहे. पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज किया है. सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग जरहाभाटा मंदिर चौक में संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर कोटमीसुनार निवासी प्रवीण राय पिता बेनी लाला राय (30 वर्ष) और कस्तूरबा नगर बिलासपुर निवासी मनोज कुमार सारथी पिता लक्ष्मण प्रसाद सारथी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी व्यक्ति से मिले 17 नग हीरे को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। 80 सेंट के इन छोटे-छोटे हीरे की कीमत 72 हजार बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह हीरे उन्हें एक व्यक्ति से मिले थे जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। सिविल लाइन पुलिस ने प्रवीण राय पिता बेनी लाला से 10 नग और मनोज सारथी से 7 नग हीरे जब्त किया है।अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *