रायपुर,
3 अगस्त 2026:
ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की होनहार बेटी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम निरंतर रोशन करेंगी।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजत पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का श्रेष्ठ उदाहरण है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि का सम्मान करते हुए 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति दिए जाने के निर्णय की भी सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिल रही है।
मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे खेल और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से उत्कृष्ट कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ तथा भारत का गौरव निरंतर बढ़ाती रहेंगी।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
