रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार और डिजिटल संचार सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि डिजिटल भारत निधि के तहत छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर मोबाइल और संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए मोबाइल टावरों की स्थापना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को संचार एवं विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 2,305 नए मोबाइल टावरों के प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। इससे प्रदेश में मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की उम्मीद और मजबूत हुई है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार एवं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से संचार सुविधाओं में सुधार होगा और ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए लगातार प्रयास कर रही है। नए मोबाइल टावरों की स्थापना से प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.11.01राज्योत्सव में सजेगी सुर, संगीत और संस्कृति की महफिल
बिलासपुर2026.11.01पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : तिलकराज सलूजा
प्रेस क्लब2026.10.31बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर अपोलो हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
छत्तीसगढ़2026.10.31राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
