बिलासपुर
. 28 जुलाई 2026.
राजधानी रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान उस समय भावपूर्ण नजारा देखने को मिला जब उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को कॉन्क्लेव और इसमें भागीदारी कर रहे नामचीन विशेषज्ञों की झलक दिखाई। ज्ञानेश्वरी को स्क्रीन पर देखकर कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर ताली बजाकर उन्हें रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित करने पर बधाई दी।
ज्ञानेश्वरी ग्लासगो से वीडियो कॉल पर कॉन्क्लेव से जुड़ी थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव पर खुशी जताते हुए सबकी शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करने और छत्तीसगढ़ का नाम यहां तक लेकर आने में बहुत मेहनत लगी है। आप सब के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री2026.11.02सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
