बिलासपुर
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के बैनर तले आगामी 2 अगस्त (रविवार) को आयोजित होने वाले सावन उत्सव की तैयारियों एवं रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने के लिए समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि सावन उत्सव का आयोजन 2 अगस्त (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होटल बंशीवाला, बिलासपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की आराधना, सावन उत्सव की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक प्रतियोगिताएँ तथा समाज की महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बैठक में संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा तिवारी के नेतृत्व में अणिमा तिवारी, बरखा शर्मा, प्रतिमा पांडेय, नेहा पांडेय एवं प्रतिक्षा तिवारी उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ संभालने का संकल्प लिया।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा तिवारी ने कहा कि सावन उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने समाज की सभी महिलाओं एवं परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
समिति ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में सपरिवार शामिल होकर सावन उत्सव की गरिमा को बढ़ाएँ और सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
