दिनांक 25 जुलाई 2026
माननीय न्यायाधिपति महोदय द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, रायगढ़, बाह्य न्यायालय घरघोड़ा तथा बाह्य न्यायालय खरसिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालयों की कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना, अभिलेखों के संधारण, न्यायिक प्रशासन तथा न्यायालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधिपति महोदय ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यायिक कार्यों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, न्यायालयीन प्रशासन में दक्षता तथा न्यायिक सेवाओं को अधिक सुगम एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान किए।
दिनांक 26 जुलाई 2026 को माननीय न्यायाधिपति महोदय द्वारा जिला जेल, रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता, आवास, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनके त्वरित एवं समुचित निराकरण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। एवं माननीय श्री जस्टिस ने जेल में बंदियों के लिए बनाये गए भोजन को स्वयं ग्रहण कर गुणवत्ता की जांच किये.
माननीय न्यायाधिपति महोदय का यह निरीक्षण न्यायिक प्रशासन की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने, न्याय वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा बंदियों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
