हसदेव नदी के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बांध का जलस्तर 355.69 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान में जलाशय में 2237.64 मिलियन क्यूबिक मीटर (Mcum) पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल उपयोगी क्षमता का 77.31 प्रतिशत है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि चालू मानसून सत्र में अब तक 535.40 मिमी संचयी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बांध का डाउन स्ट्रीम (D/S) जलस्तर 292.35 मीटर दर्ज किया गया।
पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष जलाशय की स्थिति बेहतर है। 23 जुलाई 2025 को जलस्तर 351.22 मीटर और जल भंडारण 1603.95 Mcum था, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 355.69 मीटर और 2237.64 Mcum हो गया है। इससे स्पष्ट है कि इस बार मानसून में जलाशय में पानी की आवक अधिक रही है।
कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) ई. संतोष कुमार भारतीय ने बताया कि जलाशय के जलस्तर और कैचमेंट क्षेत्र में हो रही वर्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि आगामी दिनों में वर्षा का सिलसिला जारी रहता है तो जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। परिस्थितियों के अनुसार बांध संचालन और जल प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.04जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त..हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़2026.11.03बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़2026.11.03सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 एवं 5 नवंबर को
रायपुर2026.11.03केदारनाथ गुप्ता बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष..शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
