बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन उत्साह, सेवाभाव के साथ मनाया गया

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन उत्साह, सेवाभाव के साथ मनाया गया


बिलासपुर/बेलतरा

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास, आस्था और सेवा भाव के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ इस दिन को यादगार बना दिया।


इस अवसर पर बेलतरा के भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल में 51 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। वहीं अशोक नगर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। नूतन चौक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विधायक श्री शुक्ला को लड्डुओं से तौलकर अभिनव अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देने केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, शरीबधर्मजीत सिंह, श्री भैयालाल रजवाड़े, जैजै पुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, महापौर पूजा विधानी सहित हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भी लोगों ने पहुंचकर एवं संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इससे पूर्व विधायक श्री शुक्ला ने अपने जन्मदिन की शुरुआत धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने रतनपुर स्थित महामाया मंदिर, गिरजाबंद के हनुमान मंदिर एवं नगोई के महामाया मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।


विधायक सुशांत शुक्ला का वक्तव्य:
“मुझे अपार खुशी है कि मेरे जन्मदिन को मेरे क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य और जनसेवा के कार्यक्रम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। मैं सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। मैं विश्वास दिलाता हूं कि बेलतरा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूंगा।”


इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, राज्यपाल श्री रमन डेका जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, गोवा मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर, गुजरात उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष सांघवी,उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ,श्री विजय शर्मा सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों एवं प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्रेषित किए।

इस प्रकार विधायक श्री सुशांत शुक्ला का जन्मदिन जनसेवा, आस्था और व्यापक जनसमर्थन के साथ एक प्रेरणादायी आयोजन के रूप में मनाया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *