
बिलासपुर13/06/021भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में ढाई वर्ष से जनता के साथ धोखाघड़ी, वादाखिलाफी, विश्वासघात और अराजकता के रोज नये-नये कारनामें करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और अन्याय के खिलाफ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना अनुसार दिनांक 14 एवं 15 जून को बिलासपुर जिले के प्रत्येक भाजपा मंडल के 5 शक्ति केन्द्रों में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर भूपेश सरकार के ढाई साल के विरोध में वादाखिलाफी अभियान चलायेंगे।

श्री कुमावत ने बताया कि भाजपा मंडल के 5 शक्ति केन्द्र में कार्यक्रम हेतु अतिथि बनाये गये है, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा मंडल के शक्ति केन्द्र अमडीहा, बोदरी मंडल के बुंदेला, तिफरा सिरगिट्टी मंडल के गणेश नगर, सकरी मंडल के छतौना, तखतपुर मंडल के गिरधौना शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर नगर के दक्षिण मंडल के रानी लक्ष्मी बाई नगर मगरपारा वैशाली नगर, मध्य मंडल के बाजार वार्ड, पश्चिम मंडल के कस्तूरबा नगर, रेल्वे मंडल के बापू नगर, उत्तर मंडल के शहीद मंगल पाण्डेय नगर, पूर्वी मंडल के हेमू नगर शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे। सांसद अरूण साव बिलासपुर नगर पश्चिम मंडल के नेहरू नगर, कोटा मंडल के पुरानी बस्ती एवं अमने शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा मंडल के मुरकुटा, बोदरी मंडल के पेण्ड्रीडीह, तिफरा सिरगिट्टी मंडल के विद्युत नगर शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे। मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी सीपत मंडल के पोंडी, खोंदरा, जयरामनगर मंडल के देवरीखुर्द, ढेंका, मस्तूरी मंडल के लिमतरा शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह बेलतरा ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र बेलतरा, बेलतरा मध्य मंडल के सेमरताल व सेंदरी, बेलतरा शहर मंडल के मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर नगर के दक्षिण मंडल के प्रियदर्शनी नगर शक्ति केन्द्र में शामिल होंगे वहीं जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भूपेश सरकार के ढाई साल के विरोध में वादाखिलाफी अभियान चलायेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोविड-19 के गाईड लाईन के निर्देशों का पालन करते हुए शक्ति केन्द्रों में आयोजित भूपेश सरकार के ढाई साल के विरोध में वादाखिलाफी अभियान में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.02.12यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद के साथ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती का भव्य आयोजन
बिलासपुर2026.02.10पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा, समाज की रीढ़ है मीडिया : शर्मा
बिलासपुर2026.02.09मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 10 को
छत्तीसगढ़2026.02.079 से 13 फरवरी तक सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण
