कोसला/पामगढ़/जांजगीर-चांपा।
दिनांक- 08/10/2025
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार को जिले के प्रवास पर रहे जहां उन्होंने नगर पंचायत पामगढ़, राहौद एवं नगर पंचायत खरौद में अटल परिसर का अनावरण किया तथा नगर को करोंड़ों रूपयों की सौगातें दीं।

इसी दौरान पामगढ़ से राहौद के बीच मेंऊ भांठा कोसला मोड़ के पास कोसला धाम वासियों द्वारा भव्य तरीके से आतिशबाजी, गमछा, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भ्वय स्वागत किया गया।

साथ ही कोसला धाम वासियों द्वारा उपमुख्यमंत्री अरूण साव को माता कौशल्या का एक बड़ा सा चित्र भी भेंट किया गया,
माता कौशल्या जन्मभूमि ‘कोसला’ धाम को केंद्र सरकार के ‘प्रसाद योजना’ में शामिल करने हेतु जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू ने सभी ग्राम वासियों की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री अरूण साव को अपने लेटर पैड में लिखित आवेदन व माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला के संबंध में 50 पृष्ठीय फाइल ज्ञापित किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे, गुरुदयाल पाटले, मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानस जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गेश्वर तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत कोसला सरपंच राजकुमार नारंगे, फिरत राम कुर्मी, देव कुमार साहू, आशीष तिवारी, अभिजीत बाबू पांडे, रविंद्र उपाध्याय, पीयूष गौराहा, गौरव तिवारी, रोहित कुमार लहरे, मनजीत सिंह जाहिरे, नोखराम वर्मा, ईश्वर साहू, गोपाल साहू, अश्विनी देवांगन, रामकृष्ण सोनी, मयंक कश्यप, रमेश कुमार कश्यप, द्वारिका साहू समस्त कार्यकर्ता एवं कोसला धाम वासी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
