कोसला में भव्य कौसल्या मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोसला में भव्य कौसल्या मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

पामगढ़/जांजगीर-चांपा,

जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति विकास प्राधिकरण की उच्च स्तरीय बैठक के संपन्न होने के पश्चात सर्किट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिले के लोगों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जिले से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंटकर अपनी बात रखी। इस दौरान माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला से आए 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जय श्री राम, जय माता कौशल्या, जय माता कौशल्या जन्म भूमि कोसला धाम का गगन भेदी जयकार करते हुए पूरे वातावरण को कोसला-मय कर दिया।

तत्पश्चात इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के भव्य राम मंदिर की भांति माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला में माता कौसल्या का भव्य मंदिर निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपकर उन्हें माता कौसल्या मंदिर कोसला का
चित्र भेंट किया गया।

इस महती अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य ने माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री से हुई भेंट का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आपके नेतृत्व में आगामी 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की अमृत रजत जयंती के ऐतिहासिक व पावन अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखारविंद से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित श्री राम की भव्य मंदिर की भांति श्री राम की माता कौसल्या की जन्मभूमि कोसला में भव्य व दिव्य माता कौसल्या मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास की घोषणा कराए जाने की बात रखी साथ ही उन्होंने मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय सांसद से मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से सलाह कर इस हेतु पहल करने का निवेदन किया।

इनकी बातों को मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रिय सांसद कमलेश जांगड़े, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, ईं. रवि पाण्डेय, अमर सुल्तानिया सहित वरिष्ठ नेताओं ने ध्यान से सुना।

इस अवसर उन्होंने अपने द्वारा माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला पर लिखे शोध पत्र की 31 महत्वपूर्ण बिंदुओं की प्रति भी मुख्यमंत्री को सौंपी।

इस अवसर पर कोसला धाम की ओर से के पामगढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे, भाजपा जिला मंत्री गुरु दयाल पाटले, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, महामंत्री सुधीर तिवारी, युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे, कोसला सरपंच राजकुमार नारंगे, फिरत राम कुर्मी, उप सरपंच योगेश कुमार साहू, अशोक साहू, गौरव तिवारी, रमेश कुमार कश्यप, प्यारे लाल साहू, सहित भिलाई के दुर्गा प्रसाद पारकर, के पी निषाद तथा भरत राणा विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या की बड़ा सा चित्र, प्राकशित पुस्तक, लकड़ी से बना मुख्यमंत्री के नाम का नेम प्लेट भेंट किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed