बिलासपुर
बिलासपुर जिला भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कौशिक और सवन्नी का जताया आभार। विधानसभा बिल्हा के 6 कार्यकर्ताओं को विधायक और जिले के नेताओं की सहमति के बाद बिलासपुर जिला कार्यकारिणी में नियुक्त किया। जिसमें बिल्हा के दो बार के मंडल अध्यक्ष रहे सोमेश तिवारी को महामंत्री बनाया गया, दो बार बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्षा रह चुकी पुनीता डहरिया को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला,

निवर्तमान बोदरी मंडल के अध्यक्ष रहे पेंगन वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया, पूर्व में सिरगिट्टी नगर पंचायत की उपाध्यक्ष रही गायत्री मनोज दुबे को जिला मंत्री, क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय युवा नेता डॉ देवेंद्र कौशिक को जिला मंत्री बनाया गया। युवा मोर्चा से पदोन्नति कर रीतेश अग्रवाल को भाजपा जिला मंत्री बनाया गया। सभी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। साथ ही दोनों नेताओं से उनके अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
