बिलासपुर-
बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में तीजा-पोरा तिहार की धूम रही। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर तीजा तिहार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 3 हजार महिलाओं ने शिरकत की। तिहार में विधायक सुशांत ने तीजहारिन महिलाओं के लिए पारंपरिक करू भात के साथ ही झूला सजा कर गीत-गायन और नृत्य का आयोजन किया। बहतराई स्थित स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर थिरकती नजर आईं। इस कार्यक्रम में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पथलगांव विधायक गोमती साय, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, डिप्टी सीएम अरुण साव की पत्नी मीना साव और भाजपा मंत्री हर्षिता पाण्डेय भी शामिल रहीं।

इस अवसर पर जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा की यह आयोजन अत्यंत सराहनीय और उत्साहित कर देने वाला आयोजन है,विशेषकर महिलाओं के लिए समर्पित इस कार्यक्रम से महिलाओं का सम्मान और भी बढ़ा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि माताओं और बहनों के लिए तीजा तिहार का आयोजन उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और इसे देने के लिए विधायक सुशांत शुक्ला का यह पहल अनुकरणीय एवं सराहनीय है,आज इतनी बड़ी संख्या में नारी शक्ति का समागम हुआ है यह दृश्य उमंगित कर देने वाला है। विधायक गोमती साय ने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है,ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए यह हमारे छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। महापौर पूजा विधानी,हर्षिता पाण्डेय और मीना साव ने भी अपने उद्बोधन में तीजा तिहार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और कहा की छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीजा-पोरा तिहार का अपना एक विशेष महत्व है,यह तिहार पति की लंबी आयु के लिए है पर इसमें महिलाओं का सम्मान और भी बढ़ जाता है। तीजा तिहार के ज़रिए जो खुशी,सम्मान और मनोरंजन का उपहार आज बेलतरा विधानसभा की पावन भूमि में विधायक सुशांत शुक्ला के द्वारा महिलाओं को दिया गया है यह काबिले तारीफ है।बता दें कि, तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाती हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया।

माताओं-बहनों का स्थान सबसे ऊंचा-सुशांत
इस अवसर पर विधायक सुशांत ने उपस्थित तिजाहरिनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और परिवार के प्रति आपकी निष्ठा,समर्पण,त्याग और मेहनत का कोई मोल नहीं है वह अनमोल है,माताओं और बहनों का स्थान सबसे ऊंचा है।
तीजा पोरा का तिहार हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है,जो मातृ शक्ति के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित है और हमारा प्रयास रहेगा की छत्तीसगढ़ की ऐसी सभी संस्कृति और परंपरा को हम और भी आगे बढ़ाएंगे।

महिलाओं की भागीदारी
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोक गायिका अलका चंद्राकर और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। महिलाओं ने पारंपरिक और लोक गीतों पर जमकर थिरकीं।

विधायक सुशांत शुक्ला की पहल
विधायक सुशांत शुक्ला ने महिलाओं को तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी। उनके साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से झूले लगाए गए थे, विधायक शुक्ला ने
महिलाओं को साड़ी और सुहाग का सामान भी भेंट किया।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.05.15सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर2026.05.15भू-जल संरक्षण को बनाना होगा जनआंदोलन : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
