बिलासपुर
प्रदेश भाजपा हर साल की तरह इस साल भी ‘हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा’ का प्रदेश स्तर पर आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत आगामी 10 अगस्त से होगी- यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता एवम राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिता पांडेय ने दी।उन्होंने बताया कि इसके लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन किया है,प्रदेश समिति जिसमें पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं सदस्य के तौर पर नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर और दीपेश अरोरा की नियुक्ति की गई है।

हर्षिता पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में मंगलवार को रायपुर में समिति की बैठक हुई।इसमे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी 10 से 14 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के आयोजन के निर्देश पर चर्चा की गई। इसके तहत 13 और 15 अगस्त को सभी घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाएगा, जिसे 15 अगस्त की शाम को सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अगस्त से हो जाएगी। वहीं 12 से 14 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा के साथ-साथ विशेष रूप से स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वीर शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन होगा। इस दौरान भाजपा नेता मौन जुलूस का आयोजन करेंगे और विभाजन के दौरान उत्पन्न स्थिति को फोटो के जरिए प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

श्रीमती हर्षिता पांडेय ने बताया कि भाजपा के इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनके साथ सदस्य के तौर पर लता उसेंडी, मंत्री डॉ. नरेंद्र रैना, ऋतुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद तासा, के. सुरेंद्रन, वीडी शर्मा, सदानंद शेट तानवड़े को भी शामिल किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
