पामगढ़/जांजगीर-चांपा/(छत्तीसगढ़)
दिनांक- 13/11/2024
भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा मंडल- पामगढ़ की एक दिवसीय कार्यशाला दिनांक 13 नवंबर को सद्भावना भवन (पामगढ़) में आयोजित कि गई।
उक्त बैठक में मुख्यतः पार्टी की सदस्यता अभियान एवं संगठन चुनाव के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बैठक को संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल प्रभारी प्रदीप शराफ, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार लहरे, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष ब्यास वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश साव, महामंत्री सम्मेलाल साहू एवं शरद चन्द्र शर्मा, नगर पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष तेरस राम यादव, उपाध्यक्ष तरविंदर पाल सिंह, प्रशांत दुबे, श्याम चंदेल, नुरेश्वरी श्रीवास एवं मंडल, शक्ति केंद्रों तथा बूथों के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
