25/09/2024
देवरी/पामगढ़/जांजगीर-चांपा।
पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल पामगढ़ अंतर्गत ग्राम देवरी में बूथ क्रमांक 168 में बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला।
“मोर अभियान बूथ मोर अभियान” कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 150 से अधिक लोगों को सदस्य बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ा गया, इसके साथ ही गांव में घर-घर जाकर कैलेंडर वितरण व दिवाकर पर स्टिकर लगाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समूहों की महिलाओं एवं लाभार्थियों को पंचायत द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।

वहीं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” के तहत गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने हेतु जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने शपथ दिलवाई।
बूथ कार्यकर्ता के निवास पर जिलाध्यक्ष ने किया भोजन।

कार्यक्रम “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने प्रभारी विस्तारक के रूप में ग्राम देवरी के बूथ क्रमांक-159 में बूथ कार्यकर्ता त्रिदेव साहू के निवास पर अपने साथियों के साथ भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर पामगढ़ मंडल महामंत्री शरद चन्द्र शर्मा, गोविंद यादव, बसंत यादव, सोशल मीडिया कार्यकर्ता सामित साहू एवं ग्राम के सरपंच जागेश्वर साहू, त्रिदेव साहू व स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
