कोसला धाम में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कोसला धाम में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

दिनांक- 04/09/2026

जांजगीर-चांपा/पामगढ़।

माता कौशल्या की पावन जन्मभूमि कोसला धाम मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तजनों द्वारा मनोकामना मटकी फोड़ उत्सव, महाआरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, संध्या 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक मनोकामना मटकी फोड़ उत्सव में भाग लिया। मटकी फूटते ही पूरा मंदिर परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” एवं “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा, इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत महाआरती की गई। आरती में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर रूपचंद साहू जनपद उपाध्यक्ष, योगेश कुमार साहू उप-सरपंच, अशोक कुमार साहू, बसंत कुमार साहू, देवकुमार साहू, अवधेश कुमार साहू, महादेवा साहू, आनंद सिंह कंवर, गौरव तिवारी, प्रियांशु यादव, देवनाथ सिंह, बिसु यादव, छोटे धींवर, गुलाब पटेल, विनोद कश्यप, अंंकीत यादव, तेजराम कश्यप, संतोष पटेल एवं भक्त जन उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *