कोसला धाम/पामगढ़/शिवरीनारायण
सावन मास के पावन अवसर पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के श्रीराम मिलेंगे आश्रम, शबरी धाम (तेंदुआ) में आयोजित सवा लाख पार्थिव शिवलिंग स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम से निकाली गई पावन कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने शिवरीनारायण स्थित चित्रोत्पला नदी से पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा की और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यह पवित्र जल श्रीराम मिलेंगे आश्रम, शबरी धाम पहुंचाया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ पार्थिव शिवलिंगों का पवित्र जल से जलाभिषेक एवं पूजन किया।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 101 बोरी सीमेंट का सेवा समर्पण
कांवड़ यात्रा के साथ ही सेवा एवं समर्पण की भावना को साकार करते हुए माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम समिति द्वारा शबरी धाम में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु 101 बोरी सीमेंट आश्रम के संस्थापक डॉ. अशोक हरिवंश को भेंट कर प्रदान की गई।
समिति ने इस सेवा समर्पण को धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रीराम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता और सेवा संकल्प का महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस दौरान श्रद्धालुओं में सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
पावन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ जय माता कौसल्या एवं ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा ने सावन मास की आध्यात्मिक भावना के साथ-साथ समाज में सेवा, समर्पण, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया।
आयोजकों ने कांवड़ यात्रा में सहभागी सभी श्रद्धालु भक्तों, समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह धार्मिक एवं सेवा संकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पावन कांवड़ यात्रा एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ. शांति कुमार कैंवर्त्य, धनंजय कुमार वर्मा, आनंद सिंह कंवर, देवकुमार साहू, श्रवण कुमार पटेल, रमेश कुमार कश्यप, फिरत राम कुर्मी, बसंत कुमार साहू, सीताराम पटेल, महादेवा साहू, प्रभाकर साहू, गोविन्दा सरकार, राजकुमार कश्यप, गौरव तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.10.28चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़2026.10.27पामगढ़ विधायक के प्रयास से किसानों को मिली राहत
CRICKET2026.10.27अभिषेक शर्मा द्वारा 38 गेंदों में 113 रन हर गेंद का हाल..देखिए वीडियो
कलेक्टर2026.10.27तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें


