बिलासपुर, 31 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1 अगस्त को जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं सवा 4 लाख पौधे लगाएंगी। यह महाअभियान जिला स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, नगरीय निकाय सहित पूरे जिले में चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में धान मंडी रोड बीएनएस स्कूल के पास, मोपका में सवेरे 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री अशोक विधानी और वार्ड पार्षद श्रीमती विमला यादव मौजूद रहेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां एक साथ 1500 पौधे लगाए जाएंगे।
मां के सम्मान में पूरे जिले में पौधे लगाए जाएंगे। महिलाएं अपने घर के आंगन, बाड़ी और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पौधे लगा सकती है। इस महाअभियान में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता हैै। पौधे लगाने के बाद सभी को https://onetree.digicardmaker.co.in लिंक पर फोटो अपलोड करनी होगी। ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र मंे भी इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मस्तुरी ब्लॉक के गांव लोढाबोर, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहतरा में सघन पौधरोपण किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी यह महाअभियान चलाया जाएगा। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को फलदार, छायादार पौधों का वितरण किया गया है। इसके अलावा यदि महिलाएं स्वयं से भी कोई पौधे लगाना चाहती हैं तो वे भी लगा सकती हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिले के नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होकर मां के सम्मान में पौधे लगाने की अपील की है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
