माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला- तीर्थ क्षेत्र वासियों में हर्ष

माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला- तीर्थ क्षेत्र वासियों में हर्ष

जांजगीर

कोसला-पामगढ़

राज्य मत्स्य सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील में अवस्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की माता कौशल्या की जन्म भूमि कोसला-धाम के धार्मिक-पर्यटन विकास हेतु ज्ञापन प्रेषित किए थे।
प्रधानमंत्री को प्रेषित इस सुझाव- मांग पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय का फोन आने पर देवी- स्वरूपा एक महिला अधिकारी से राज्य मत्स्य सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने इस दक्षिण कौशल के नाम से अभिहित छत्तीसगढ़ के इस पावन प्रदेश के रामायण कालीन प्रमुख स्थलों माता शबरी की जन्मस्थली शिवरीनारायण, महाकवि वाल्मीकि आश्रम-स्थल जहां माता सीताजी ने लव-कुश को जन्म दिया तुरतुरिया-धाम सहित श्री राम जी की माता कौशल्या जी की जन्म भूमि कोसला-धाम के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए पावन धाम कोसला के धार्मिक पर्यटन विकास हेतु केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी आध्यात्मिक-धार्मिक-पर्यटन परियोजना ” प्रसाद-योजना ” में शामिल करने का आग्रह किया गया। जिसे पीएमओ के उक्त महिला अधिकारी ने बड़ी ध्यान से सुना और उन्होंने इस पर अमल करने राज्य मत्स्य सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य को सकारात्मक आश्वस्त किया है।
बता दें प्रधानमंत्री को प्रेषित 6 सूत्रीय इस सुझाव-मांग पत्र में अयोध्या धाम के भव्य व दिव्य श्री राम मंदिर की भांति कोसला-धाम में माता कौशल्या जी की भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण जनभागीदारी,धार्मिक संगठनों तथा शासन के सहयोग से कराने, केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी ” प्रसाद- योजना ” में कोसला सहित प्रभु श्री राम जी को वात्सल्य-मय जूठे बेर खिलाने वाली ममतामई शिरोमणि माता शबरी की पावन धरा व जगन्नाथ स्वामी की मूल भूमि शिवरीनारायण को शामिल कर यहां धार्मिक-पर्यटन विकसित करने, छत्तीसगढ़ शासन की श्री राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत माता कौशल्या जन्म भूमि व प्रभु श्री राम जी की ननिहाल गांव-कोसला को शामिल कर इसका सर्वांगीण धार्मिक विकास हेतु छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार से धनराशि का प्रावधान रखने, कोसला में माता कौशल्या के नाम पर प्रतिवर्ष कौशल्या-मेला आयोजित करने व उनके नाम पर भव्य व विशाल गेट का निर्माण जैसे कार्य कराए जाने का आग्रह किया गया है।

▪️मुख्यमंत्री से भेंट कर कोसला क्षेत्रवासियों ने चर्चा कर सौंपे ज्ञापन
इधर माता कौशल्या जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कोसला-धाम के धार्मिक पर्यटन के विकास को लेकर कोसला क्षेत्रवासी अशोक साहू,गौरव तिवारी,महादेवा साहू, बहरता पटेल, मालिक राम साहू, देवारी यादव, विकास साहू,श्रवन पटेल, श्याम लाल यादव, लतेल पटेल, संतोष कश्यप,सुरेश साहू,भागवत धीवर , जवाहर साहू, संतराम यादव, विक्की यादव,कन्हैया साहू, संतोष तिवारी, रूपचंद साहू बसंत साहू, अवधेश साहू, डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य आदि ने हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव, धर्मस्व न्यास पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आदि को भेंटकर ज्ञापन सौंपा है। स्वीकार करते हुए सभी ने इसे करने की सकारात्मक बात कही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed