बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर बैमा के पांचवें दिन बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में पधारे भूतपूर्व विधायक बेलतरा मान. श्री रजनीश सिंह द्वारा 95 से अधिक स्वयंसेवकों के भविष्य के बारे में मार्गदर्शन किया,और सीधे युवाओं से वार्तालाप करके उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनको अपने भविष्य में मिलने वाले अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में उनके साथ पधारे अतिथियों में महामंत्री मंडल अध्यक्ष श्रीकांत दुबे, भूतपूर्व सरपंच संजय पांडे अन्य अतिथि तथा दोनों रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. उषा राठौर तथा डॉ. संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे, इस बीच पूर्व विधायक जी ने यूनिसेफ तथा एनएसएस के साथ बाल शोषण पर कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया, तथा अन्य दैनिक गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने मिलकर साथ में हाई स्कूल बैमा परिसर में पौधारोपण तथा दीवारों में चित्रकला करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इसके आलावा मार्मिक चेतना NGO से तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अंकिता पांडेय ने यौन शिक्षा के बारे में विस्तृत रूप से युवा स्वयंसेवकों के बीच अपना पक्ष रखते हुए युवाओं को HIV तथा सिकल सेल के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें शिक्षित किया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के बारे कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
