बिलासपुर
वीर बाल दिवस पर कल लखीराम सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सिक्खों के अंतिम गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों के अनुकरणीय साहस की कहानीयों से जनमानस अवगत कराया जायेगा एवं उनके साहसिक वृतान्तो की भी प्रस्तुति की जाएगी शाम 3.00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम श्री अरूण साव प्रमुख रूप से शामिल होंगे साथ ही जिले के विधायक पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धरमजित सिंह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे दरअसल गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित सिख्खो के अंतिम गुरु गुरुगोविंद् सिंह जी की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीरगति प्राप्त इन साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी जिससे देश और दुनिया के लोग इनकी वीरता और समर्पण की कहानियों से अवगत हो सकें अतः प्रधानमंत्री जी के इस घोषणा को मूर्तरूप देने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
