भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिलों में मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जा रहा..

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिलों में मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जा रहा..

बिलासपुर। 25 जून 2022

आपातकाल के काला अध्याय में मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का बिलासपुर विधानसभा युवा मोर्चा द्वारा 29 जून 2022 को सम्मान किया जायेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी। आपातकाल के दौरान पूरे देश में राजनैतिक, सामाजिक, संगठनों के लोगों को मीसा कानून लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल की अवधी में बिलासपुर जिला में भी सैकड़ों लोगों को मीसा में जेल में डाल दिया गया था। 25 जून 1975 आपातकाल की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजना अनुसार द्वारा सभी जिलों में मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिला में विधानसभा स्तर पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान का कार्यक्रम बनाया गया है। विधानसभा स्तर पर मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रभारी बनाये गये है जिसमें विधानसभा बिलासपुर निखिल केशरवानी, बेलतरा ओंकार पटेल, बिल्हा रितेश अग्रवाल, तखतपुर तिलक देवांगन, मस्तूरी दीपक शर्मा, कोटा टीका साहू जो विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क कर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
श्री केशरवानी ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा के मीसा में बंद लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम दिनांक 29 जून 2022 बुधवार को दोपहर 3.30 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया है। मीसा बंदी लोकतंत्र – सेनानी समारोह में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे एवं बिलासपुर विधानसभा के सभी 6 मंडल बिलासपुर पश्चिम, बिलासपुर दक्षिण, बिलासपुर मध्य, बिलासपुर पूर्वी, बिलासपुर उत्तर, बिलासपुर रेल्वे में निवासरत् प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, नितीन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता ने बिलासपुर विधानसभा में निवासरत् प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मीसा बंदी लोकतंत्र-सेनानी सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *