बिलासपुर 27/06/2022
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन फिर एक बार आंदोलन जिसकी तैयारी को लेकर फेडरेशन के पदाधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित अन्य कर्मचारी मांगों के लिए एक दिवसीय आंदोलन का आयोजन किया गया है। उक्त अयोजन की जानकारी देते हुए कर्मचारियो ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कई तरह के मंहगाई भत्ता लागू है।

राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं राज्य कर्मचारियों को केवल 22 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जो कि केंद्रीय कर्मचारियों से 12 प्रतिशत कम है। यह राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इस अन्याय के विरुद्ध हो रहे आंदोलन में प्रदेश के लगभग सभी शासकीय कर्मचारी संघ पूरी तरह से शामिल रहेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
