फिर काल बन रहा कोरोनाः वैक्सीनेशन को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी, अब सेकेंड डोज लगने के इतने महीने बाद लगेगी बूस्टर डोज! जानिए वजह…कोरोना को हल्के में लेने वाले लोग सावधान हो जाएं. देशे में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है. तेजी से बढ़ते मामले लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही वैक्सीनेशन को लेकर अहम फैसला ले सकती है. सरकार जल्द ही वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच के गैप को कम करके 6 महीने करने पर विचार कर रही है. अभी कोरोना की दूसरी डोज के 9 महीने बाद ही बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इम्यूनाइजेशन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (NTAGI) की 29 अप्रैल को बैठक होनी है. इस बैठक में एडवाइजरी ग्रुप दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच के समय को कम करने की सिफारिश कर सकता है.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
