कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) अभी खत्म होते नहीं दिख रही है। तीसरी लहर का प्रमुख कारण रहा ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) एक बार फिर घातक हो गया है। इस बार ओमीक्रोन अपने कई सबवेरिएंट के साथ लौटा है। बताया जा रहा है कि ओमीक्रोन सबवेरिएंट बीए.2 (BA.2) यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में तबाही मचा रहा है। ‘जीरो कोविड’ पॉलिसी अपनाने वाले चीन में सबसे ज्यादा बुरे हालात बने हुए हैं।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ओमीक्रोन वेरिएंट डेल्टा जितना घातक नहीं है लेकिन इसमें तेजी से फैलने की क्षमता है और यही वजह है कि यह कुछ ही समय में कई देशों में फैल गया है। बताया जा रहा है कि चीन समेत दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग, फ्रांस, ब्रिटेन और इटली में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिस्टिक्स कोविड-19 इन्फेक्शन सर्वे’ के डेटा के मुताबिक पूरे यूके में मामले तेजी से बढ़े हैं। ZOE Covid ऐप के प्रमुख प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा है कि पिछले कई हफ्तों में ओमीक्रोन के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बार मरीजों को एक अजीब लक्षण सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। चलिए जानते हैं कि यह लक्षण क्या है और इससे कैसे निपटा जा सकता है।
ZOE COVID के अनुसार, कोरोना से पीड़ित 80 प्रतिशत लोगों में नाक बहना (Runny nose) सबसे आम लक्षण पाया गया है। प्रोफेसर स्पेक्टर का कहना है कि यह चौंकाने वाली बात है। उन्होंने बताया कि इससे पता चलता है कि ओमीक्रोन वेरिएंट वास्तव में नाक को प्रभावित करता है। यूके के इस ऐप पर एक लाख लोग हर हफ्ते अपने लक्षणों की रिपोर्ट करते हैं।
राइनोरिया एक ऐसी स्थिति है, जो नाक ग्रंथियों से अत्यधिक स्राव से जुड़ी होती है। इसे आम भाषा में नाक बहना कहा जाता है। यह स्पष्ट, पानी वाले तरल पदार्थ से लेकर गाढ़ा बलगम तक हो सकता है। यह आमतौर पर राइनाइटिस, नाक या साइनस इन्फेक्शन जैसी स्थितियों से जुड़ा होता है।
कोरोना से जुड़े यूके के इस हेल्थ ऐप में ओमीक्रोन के कई लक्षणों का जिक्र किया गया है। ऐप के अनुसार नाक बहने के अलावा ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इन लक्षणों में शामी हैं-
- गले में खराश
- सिरदर्द
- लगातार खांसी
- दबी हुई आवाज
- रात को पसीना और ठंड लगना
- थकान और शरीर और जोड़ों में दर्द
यूके के स्वास्थ्य अधिकारीयों के अनुसार नए मामले बढ़ने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन में ढील और प्रतिबंध हटाना है। उन्होंने सलाह दी है कि सभी आवश्यक सावधानी बरतें। मौजूदा समय में ओमीक्रोन के कई वेरिएंट एक साथ हमला कर रहे हैं, जो गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकते हैं। इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपने मास्क पहनें, भीड़ से बचें हाथों को धोते रहें। जिन्हें अभी तक अपने टीके नहीं लगे हैं, वो तुरंत लगवाएं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
