बिलासपुर 11 अप्रैल 2022
संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में पहली बार राज्य स्तरीय विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। इस किसान मेले का आयोजन बिलासपुर स्थित साईंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। मेले में पूरे राज्य भर से हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे और उन्नत खेती सहित पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, खेती की तकनीकी की जीवंत जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी।
मेले के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों के उत्पादों तथा महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उनका विक्रय भी किया जाएगा। मेले में कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृृषि पद्धति की जानकारी किसानों को दी जाएगी। मेले के माध्यम से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन तथा रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
राज्य स्तरीय किसान मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मछली पालन, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, बीज एवं कृषि निगम, सहकारी दुग्ध महासंघ आदि उत्पाद एवं विक्रय संबंधी स्टाल लगाये जाएंगे।
कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.डी.हेथेश्वर ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेले में राज्य के सभी 28 जिलों के किसान शामिल होंगे। मेले में कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
बिलासपुर2026.03.17धान खरीदी, भंडारण व उठाव पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा..किसानों के हित में पारदर्शिता पर जोर
