केरा रोड स्थित हनुमान मंदिरों में तोड़फोड़,भाजयुमो,एबीवीपी ने किया जाम..

जांजगीर 10/02/2022

जिले में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर हनुमान जी के मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड स्थित हनुमान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर असामाजिक तत्व मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। मंदिर में लगे धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया गया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास की ही नहर से बरामद किया है। जानकारी फैलने पर मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

शिवरीनारायण में दूसरा हनुमान मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई है। दोनों मंदिर एक ही रोड पर है। ऐसे में आशंका जताई गई है कि मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला व्यक्ति या ग्रुप एक ही हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजयुमो और एबीवीपी ने किया जाम

वहीं शिवरीनारायण में बड़ी संख्या में भाजयुमो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकत्र हो गए हैं। उन्होंने केरा-शिवरीनारायण मार्ग पर जाम लगा दिया है और नारेबाजी कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *