बिलासपुर 29/01/2022
“मन की बात” बिलासपुर जिला में सभी बूथ पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम जनों के साथ सुनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विभिन्न सामाजिक विषयों पर “मन की बात” देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है, जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करने एवं जानकारी देने से समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकरात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहता है, इस महीने 30 जनवरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम रेडियो, विभिन्न टीव्ही चैनल, नरेन्द्र मोदी एप्प एवं यूट्यूब आदि पर प्रातः 11.30 बजे प्रसारित होगा।
श्री कुमावत ने बताया कि जिले के प्रमुख नेता छ.ग. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा बिल्हा मंडल बोदरी के बूथ क्र.211, पूर्व मंत्रीं छ.ग. शासन अमर अग्रवाल विधानसभा बिलासपुर मंडल बिलासपुर पश्चिम के बूथ क्र.59, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी विधानसभा बिल्हा मंडल बिल्हा के बूथ क्र.172, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी विधानसभा मस्तूरी मंडल मस्तूरी के बूथ क्र.180, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह विधानसभा बेलतरा मंडल बेलतरा मध्य के बूथ क्र.55, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत विधानसभा बिलासपुर मंडल बिलासपुर दक्षिण के बूथ क्र.115, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय विधानसभा तखतपुर मंडल सकरी के बूथ क्र.21, भाजपा जिला महामत्रीं घनश्याम कौशिक विधानसभा तखतपुर मंडल सकरी के बूथ क्र.257, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल विधानसभा कोटा मंडल कोटा के बूथ क्र.160, विधानसभा प्रत्याशी 2018 कांशी साहू विधानसभा कोटा मंडल कोटा के बूथ क्र.184, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री विधानसभा तखतपुर मंडल तखतपुर के बूथ क्र.106, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय विधानसभा बेलतरा मंडल बेलतरा शहर के बूथ क्र.208, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश त्रिवेदी विधानसभा बिल्हा मंडल तिफरा सिरगिट्टी के बूथ क्र.216, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत दुआ विधानसभा बिलासपुर मंडल बिलासपुर दक्षिण के बूथ क्र.118, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप विधानसभा कोटा मंडल रतनपुर के बूथ क्र.130, बेटी बचाओ बेटी पढाओ श्रीमती आर.विभा राव विधानसभा बिलासपुर मंडल बिलासपुर दक्षिण के बूथ क्र.117, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय विधानसभा मस्तूरी मंडल सीपत के बूथ क्र.56 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ “मन की बात” सुनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक मोहित जायसवाल, सहसंयोजक अवधेश अग्रवाल सहित सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक सहसंयोजक ने बिलासपुर जिले के प्रत्येक बूथ में निवासरत् सभी भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार सभी बूथ में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आमजनों के साथ कोविड के नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में “मन की बात” सुने।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
