बिलासपुर- 29/01/2022
पंजाब में सुशासन लाने एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए एन.डी.ए. प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में जुट जाएं। उक्ताशय का आह्वान खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत, कपूरथला विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद अरुण साव ने कही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साव अपने प्रभार वाले खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के कपूरथला पहुंचे।

कपूरथला में भाजपा कार्यालय में सांसद साव का भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश पासी एवं कपूरथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह खोजेवाला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यालय में रुक कर कार्यकर्ताओं से भेंट किया, तत्पश्चात विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर, अब तक की तैयारियों की समीक्षा एवं आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद साव ने कहा कि राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन राज्य सरकार के कुशासन के कारण राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है, और लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही है। राज्य में एन.डी.ए. गठबंधन की सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी को जिताना आवश्यक है, अतः सभी पदाधिकारी कमर कसकर मैदान में जुट जाएं। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश पासी, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह खोजेवाला, चुनाव समिति के प्रभारी पुरुषोत्तम पासी, उमेश शारदा, मनु धीर, कुलदीप सिंह देव, चेतन सूरी, ओमप्रकाश बहल, जगदीश शर्मा, यज्ञ दत्त ऐरी, रिंकी शर्मा, कुसुम पसरिया, गुरप्रीत सिंह रंधावा आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
