बिलासपुर 28/01/2022
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2022 शनिवार को प्रत्येक मंडलों पर मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उत्तराखण्ड के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में 500 रूपए से कम दाम पर गैस सिलेण्डर (एलपीजी) देने का जो वादा किया है, उस बयान एवं घोषणा पत्र के विरोध में भाजपा जिला महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम 500 रूपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर दोपहर 3 बजे से सायं 4 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने मोर्चा की सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मंडलों में आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
