बिलासपुर 08/10/021
कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को आयोजित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ 9 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बिलासपुर जिला मुख्यालय में जिला भाजपा बिलासपुर द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे से विकास भवन के सामने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, प्रदेश महामंत्री भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
श्री कुमावत ने कहा कि कवर्धा घटना के पीछे कांग्रेस नेताओं की सोची समझी राजनीति के तहत् शांत प्रिय प्रदेश में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है। इस घटना में कही न कही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री भी लिप्त है, घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
