बिलासपुर – मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है और मानसून की सक्रियता के चलते आज से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल छाने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगा। मंगलवार से ही सुबह बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप-छांव लगा रहा।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर सहित पूर्व की ओर अरुणांचल प्रदेश तक है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
