भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक..हर वर्ग हर तबके के लोगो की सहभागिता है : नेता प्रतिपक्ष कौशिक

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक..हर वर्ग हर तबके के लोगो की सहभागिता है : नेता प्रतिपक्ष कौशिक

बिलासपुर : – भारतीय जनता पार्टी ही देश की वह राजनैतिक पार्टी है जो देश के हर वर्गो को साथ लेकर चलती है। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर की भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री कौशिक ने कहा कि इस पार्टी में हर वर्ग हर तबके के लोगो की सहभागिता है। पार्टी संगठन, सत्ता हर क्षेत्र में भाजपा ने सबका साथ सबका विकास एवं सबका सम्मान के तर्ज पर काम कर रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो का लगाव भारतीय जनता पार्टी पर है जो हमारे लिए खुशी की बात है।
मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मै स्वयं इस वर्ग से आता हूॅ पार्टी संगठन ने मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पदों पर दायित्व दिया मुझे संगठन के साथ-साथ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए चुनाव में प्रत्याशी बनाया जितने के पश्चात प्रदेश की भाजपा सरकार मुझे महत्वपूर्ण पद से नवाजा केबिनेट मंत्री बनाया। मै मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से आव्हान करता हूॅ संगठन के लिए सक्रीय होकर काम करे कल न जाने आपके बीच से कोई बड़े पदों पर दायित्व मिल सके।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मोर्चा संगठन ने जो दायित्व सौंपा है। उसमें पूरी निष्ठा इमानदारी के साथ काम करना है तथा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडना भी है।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को पार्टी के रीति-नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए मोर्चा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड कर मोर्चा संगठन को मजबूत करना है तथा आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में मोर्चा की महती भूमिका होगी।
मोर्चा के जिला प्रभारी अम्बेश जांगडे ने मोर्चा संगठन की कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि मोर्चा प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
बैठक को मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं बैठक हेतु जिला सहप्रभारी सुनीता पाटले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मोर्चा जिला प्रभारी किशोर राय, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर मोर्चा सहप्रभारी राजेश सूर्यवंशी ने भी बैठक को संबोधित किया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या ने बिलासपुर मोर्चा के किए गए कार्यो एवं संगठन की जानकारी दी। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री योगेश बोले एवं जितेन्द्र भावे ने किया आभार व्यक्त घनश्याम रात्रे ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, ऋषि केशरी, नरेन्द्र कोसले, गौकरण प्रसाद, बल्लू सारथी, अरूण खरे, पुन्नीलाल सूर्यवंशी, सुरेन्द्र कौसले, मनोज सिन्हा, पृथ्वीपाल राय, विकास सिहोते, विनोद सोनकर, जय अवसरिया, अमर ज्योति गढेवाल, नितिन सोन, जितेन्द्र अंचल, सुनिल चौहान, हरवंश कस्तुरिया, लोकनाथ बंजारे, मंडलोई जी, अमरदास बंजारे, राजेश खाण्डे, अनिल सूर्या, राजेश भारद्वाज, राकेश कुमार मिरी, राजेश लहरे, दुर्गेश सूर्यवंशी, राजेन्द्र सूर्या, श्याम सारथी, प्रकाश पाटले सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *