
बिलासपुर 02 08/021भाजपा किसान मोर्चा आज जिले के 25 मंडलो के समितियों(सुसायटी) स्तर पर प्रदेश के निर्देश अनुसार किसानों को हो रहे खाद बीज के किल्लत को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

जिसमें रतनपुर समिति में धरना प्रदर्शन में किसान मोर्चा के जिले के अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। अपनी सरकार बनाने झूठे वायदे किए कर किसानों और आमजनों से किए गए वायदों से सरकार मुकर रही है। ढाई साल बीत गए लेकिन, किसानों के बोनस एवं धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये नहीं दे पाये, प्रदेश में खाद एवं बीज का पूरी तरह अभाव है, किसान दर-दर भटक रहें है।

आयोजित सोसायटी स्तरीय धरना प्रदर्शन में कोटा विधानसभा के रतनपुर सोसायटी में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप मंडल के अध्यक्ष अनिल यादव,तखतपुर विधानसभा के सकरी मंडल के छतौना सोसायटी में मंडल के अध्यक्ष बीआर महोबिया,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश साहू

जिला किसान मोर्चा के मंत्री अभिजीत पाण्डेय,गनियारी मण्डल के पोड़ी सोसायटी में किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, बेलतरा मंडल के सोसायटी में किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष कौशिक ,मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर मंडल के एरमसाही सुसायटी में किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर पटेल,बिल्हा विधानसभा के बोदरी मंडल सोसाइटी में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवा धुरी,जिला किसान मोर्चा के जिला मंत्री कुशल पाण्डेय एवं किसान मोर्चा के 25 मॉडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
